National Uttarakhand

देहरादून- महानिदेशक वंशीधर तिवारी के मृदु, मिलनसार, विनम्र व्यवहार से प्रतिनिधिमंडल के सभी पत्रकारगण बेहद प्रभावित हुए। महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी जी का विगत शाम मीडिया सेंटर मे लघु समाचारपत्र एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया।

      इस अवसर पर महानिदेशक ने कहा कि हरेक समाचारपत्र का अपना विशिष्ट स्थान है, समाचारपत्र का साप्ताहिक, पाक्षिक श्रेणी का होना कम महत्वपूर्ण नहीं माना जा सकता है, इन्डिया टुडे जैसा प्रकाशन भी इसी श्रेणी मे आता है।

     सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर मे लघु समाचारपत्र एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र अग्रवाल, बिजेंद्र यादव, सुश्री रचना गर्ग,राजकमल गोयल, स्वपनिल सिन्हा, प्रतीक पाठक, प्रमोद बेलवाल,हर्ष श्रीवास्तव आदि शामिल थे। 
         इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से महानिदेशक सूचना को ज्ञापन भी दिया गया,जिस पर उन्होंने बिन्दुसार सकारात्मक प्रत्युत्तर दिया।
  • शीघ्र आहूत होगी देहरादून जनपद से सम्बंधित पत्रकार मान्यता की बैठक :- एसोसिएशन की ओर से महानिदेशक महोदय को अवगत कराया गया कि देहरादून जनपद से सम्बंधित पत्रकार मान्यता की बैठक पांच वर्ष से आयोजित न होने से पात्र पत्रकार अपने इस अधिकार से अभी तक वंचित हैं। इस पर महानिदेशक महोदय ने शीघ्र बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।
  • राज्य स्थापना दिवस पर आमंत्रित किए जाएगे सभी पत्रकारगण :– महानिदेशक को अवगत कराया गया कि गत वर्ष से पूर्व के वर्ष मे राज्य स्थापना दिवस के समारोह मे पत्रकारो के मध्य भेदभाव कर चुनिंदा पत्रकारो को ही आमंत्रित किया गया था, जबकि राज्य निर्माण के आंदोलन मे सभी श्रेणी के पत्रकारों ने अपनी भूमिका निभाई थी। महानिदेशक महोदय ने इस पर भी भरोसा दिलाया कि किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं की जाएगी।
  • लघु समाचारपत्र एसोसिएशन ने महानिरीक्षक महोदय को आश्वासन दिया कि सभी सकारात्मक कार्यो में एसोसिएशन अपना सहयोग देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *