उरई । दतोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा व विकास बोर्ड , श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय कानपुर द्वारा अनुरागिनी संस्था के सहयोग से राठ रोड एवम् कालपी बस स्टॉप उरई में दैनिक मजदूरों के बीच आज श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया ।

क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी कोमल सिंह ठाकुर ने भारत सरकार द्वारा दैनिक मजदूरों के कल्याण के लिए संचाजित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा इसका लाभ लेने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना बीमा कई सालों से संचालित है। 17 सितंबर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना में मजदूर अपनी योग्यता के अनुसार एक पखवाड़ा प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक से सस्ते दर पर लोन लेकर रोजगार कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन एक हजार रुपये भता भी मिलेगा। प्लम्बर, राजमिस्त्री, हेल्फर, कारपेंटर, पेंटर आदि लाभ ले सकते हैं। लाभ के लिए केंद्र में जाकर अपना निबंधन करवाएं। अनुरागिनी संस्था के कार्यक्रम समन्वयक श्याम करण प्रजापति सत्यम मिश्रा रविंद्र सिंह परमार उपेंद्र सिंह राजावत जितेंद्र कुमार पांडेय हेमंत सिंह यादव ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

