अयोध्या मे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर द्रोण वाटिका कालोनी मे गुंजायमान हुए रामभजन/कीर्तन, सुंदरकांड पाठ,भंडारा का हुआ आयोजन

National Uttarakhand

कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और जगह-जगह भंडारा,विधायक पार्षद एवं कई गणमान्य लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

पीले वस्त्र धारण कर द्रोण वाटिका के माता बहनों ने किया रामलाल का भव्य स्वागत

देहरादून -द्रोण वाटिका कॉलोनी समिति की सभी महिलाएं एकत्रित होकर पीले वस्त्र पहनकर राम नाम के नारों से गुंजायमान भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया ,भक्ति भजन और सुंदरकांड पाठ से पूरा द्रोण वाटिका परिसर भक्ति विभोर हो गया। राम नाम का लूट है लूट सके जो लूट के दोहे से पूरा पंडाल परिसर गूंजता रहा।

छोटे बच्चों ने रामायण पाठ का किया कार्यक्रम

द्रोण वाटिका कॉलोनी के निवास कर रहे छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने रामायण पाठ एवं राम दोहे का कार्यक्रम प्रस्तुत किया छोटे बच्चों ने भगवान राम के चरित्र का वर्णन करते हुए उन्हें आदर्श बताया।

पिछले सात दिनों से चल रही थी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारी

कॉलोनी में पिछले सात दिनों से रामलाल के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। कमेटी द्वारा रामलाल के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई कमेटियों का गठन किया गया था एवं उनके दायित्व एवं आज के निमित्त कार्य बांटे गए थे।।

कॉलोनी सहित द्रोण नगरी के सभी प्रमुख मार्ग हो गए जगमग

सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास पुलिसमुख्यालय ,सचिवालय ,विधानसभा भवन,घंटाघर ,पटेल चौक से नगर निगम रोड, सरकारी कॉलेज, राजपुर रोड, सर्किट हाउस, शहर के सभी प्रमुख मार्ग को भी रोशन किया गया है।

मंदिरों में स्क्रीन की व्यवस्था की गई
टपकेश्वर मंदिर, साई नाथ मंदिर, बालासुंदरी मंदिर, के साथ-साथ शहर के कई महत्वपूर्ण मंदिर स्थलों को भी सजाया गया एवं एलइडी लाइट से अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भक्तों के लिए उपलब्ध कराया गया एवं साथ ही राम भजन से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा ।।

सोसाइटी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव ने बताया कि अयोध्या में आज के दिन हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को देखकर द्रोण वाटिका कॉलोनी में भजन , कीर्तन, भंडारा एवं रोशनी की व्यवस्था की गई है सुबह से ही सभी कॉलोनी वासी कॉलोनी में मंदिर के समीप इकट्ठा होकर सुंदरकांड पाठ किया उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया ।

समिति के उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी गौड़ ने बताया कि सभी महिलाएं आज पीले वस्त्र पहने कार्यक्रम में उपस्थित होकर रामलला के प्रांत प्रतिष्ठा में रामायण के दोहे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया इसके साथ ही बच्चों के भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।।

समिति के सचिव सुधीर मेहता ने कार्यक्रम के पश्चात समिति के सभी निवासियों को प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया ।।

कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से द्रोण वाटिका रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राज देव सिंह यादव, सचिव सुधीर मेहता, कोषाध्यक्ष बलराज कृष्णा दीक्षित, संरक्षक सदस्य प्रेम सिंह चौहान ,लक्ष्मी वर्मा, सदस्यों में मुख्य रूप से जबर सिंह राणा ,प्रशांत विश्वास ,विकास कुमार नौटियाल, संजीव बिस्ट, कपिल गौड़, राजेश रंजन, संजीव सिंह, राजेंद्र काला, एस पी खाती, डॉ कमल रंजन , मनीष थरेजा, आर सी बेदवाल, कैलाश शाह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मधुसूदन सकलानी, सहित कॉलोनी के सैकड़ो लोग मौजूद थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *