बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का 27.जनवरी शनिवार को देहरादून के थानों मे होगा आयोजित -सुश्री झरना कमठान सीडीओ, देहरादून

National Uttarakhand

देहरादून – मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने अवगत कराया है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा 27.01.2024 (शनिवार) को स्थान शहीद सैनिक श्री नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानों, देहरादून में प्रातः 10.30 बजे बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त शिविर में मा० जिला न्यायालय, जनपद देहरादून, के साथ अन्य न्यायाधीशगण द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कल 27.01.2024 को प्रातः 10.30 बजे उक्त निर्धारित कार्यकम में अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी एंव अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु निर्धारित स्थान पर अनिवार्य रूप से स्टॉल लगवाना एवं उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *