द्वितीय प्रतिभा अलंकरण समारोह का आईआरडीटी सभागार, सर्वेचौक मे 20 अक्टूबर दिन शुक्रवार को 11 बजे से होगा आयोजन/महामहिम राज्यपाल जी होंगे मुख्य अतिथि

National Uttarakhand

देहरादून -उत्तराखन्ड के प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा द्वितीय प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप महामहिम राज्यपाल ले ज गुरुमीत सिंह जी समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालीटेक्निक संस्थाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं सर्वश्रेष्ठ पालीटेक्निक संस्थाओं हेतु 20 अक्टूबर दिन शुक्रवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है जोकि प्रातः 11 बजे से देहरादून के सर्वेचौक स्थित आईआरडीटी के सभागार मे सम्पन्न होगा।
समारोह मे अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राजपुर क्षेत्र के विधायक खजान दास की उपस्थिति रहेगी। जबकि सचिव तकनीकी शिक्षा रविनाथ रमन,अपर सचिव श्रीमती स्वाति भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *