देहरादून – देहरादून मे अनेक चौराहो पर देवताओं/महापुरुषों की प्रतिमांए स्थापित की गई है। उस चौराहे को भी उन्ही देवताओं/महापुरुषों के नाम से जाना जाता है, परन्तु भगवान परशुराम की प्रतिमा किसी भी चौराहे पर अब तक स्थापित नहीं की गई। यह बेहद कष्टप्रद है।
उपरोक्त वास्तविकता का उल्लेख करते हुए ब्राह्मण समाज महासंघ के संयोजक समिति के सदस्य एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद (पंजीकृत) के प्रदेश महासचिव डा वी डी शर्मा ने नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा से मांग की है, जनभावनाओं का आदर करते हुए मन्डी समिति चौराहा पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उनके नाम से उक्त चौराहा घोषित किया जाए।
डा शर्मा ने बताया कि यह प्रसन्नता का विषय है कि देहरादून मे कई प्रमुख चौराहों को भगवान महावीर चौक, महाराजा अग्रसेन ,स्वामी विवेकानंद ,श्रीराम-बाल्मीकि ,,बुद्धा ,महाराणा प्रताप ,चौ चरण सिंह का नाम घोषित कर व प्रतिमाएं स्थापित कर सम्मान दिया गया है। इसी कडी में अभी तक भगवान परशुराम की प्रतिमा व चौराहा का नामकरण भी कर दिया जाता तो अतिउत्तम होता।
डा शर्मा ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को नगर निगम देहरादून के वर्तमान कार्यकाल की बोर्ड की अंतिम बैठक है। इस बैठक मे नगर निगम ने लैंसडाउन चौक,सर्वे चौक,छह नंबर पुलिया वाला चौक,फब्बारा चौक मे से किसी एक चौराहे को भगवान परशुराम के नामकरण का प्रस्ताव किया गया है। नगर निगम की पहल स्वागत योग्य है, परन्तु महासंघ की मांग है कि मन्डी समिति चौराहा पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नामकरण किया जाए।
*जन जन के आराध्य भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा देहरादून के प्रमुख चौराहे पर स्थापित किए जाने की मांग का “संगमन” सामाजिक संस्था ने पूर्ण समर्थन देते हुए नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा से मांग की है ब्राह्मण समाज महासंघ की मांग के अनुसार मन्डी समिति चौराहा पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नामकरण किया जाए।

