देहरादून -पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल के साथ मैक्स अस्पताल मे दुर्व्यवहार किए जाने व आवश्यकता न होने के बावजूद स्टेन्ट डलवाने हेतु दवाब बनाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। अभा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशनलाल अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ योगेन्द्र सिंह के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।
मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र मे कहा गया है कि डाक्टर्स को जीवन प्रदाता और भगवान का रूप माना जाता है। परन्तु मैक्स अस्पताल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ योगेन्द्र सिंह ने धन ऐंठने के लालच मे स्टेन्ट डालने का दवाब बनाया।
अभा अग्रवाल सम्मेलन ने पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल के साथ दुर्व्यवहार व स्टेन्ट डलवाने हेतु दवाब बनाने के मामले की जांच कराकर डा योगेन्द्र सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

