पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह मे देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रतिभाग/1041 विद्यार्थियों को दी उपाधि

National Uttarakhand

*पं गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह मे मा.राष्ट्रपति महोदया द्वारा 1041 विद्यार्थियों को दी गई दीक्षा

*दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पडाव होता है, इस दिन उनके परिवार के सदस्य व शिक्षक करते हैं गर्व का अनुभव -मा द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

*दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल ले ज गुरुमीत सिंह, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी की शिरकत

पन्तनगर /उतराखन्ड -देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपति मुर्मु ने आज उतराखन्ड के पन्तनगर मे पं गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, जिसमें 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गई।

प्रशासनिक भवन स्थित दीक्षांत प्रांगण में आयोजित इस समारोह में अति विषिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, ले. जनरल गुरमीत सिंह, रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री उत्तराखण्ड अजय भट्ट एवं कृषि मंत्री गणेष जोशी ने भी शिरकत की।

दीक्षांत समारोह मे अपने उद्बोधन मे राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को बधाई दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा थी। राष्ट्रपति होने के नाते उन्होंने 50 से अधिक विष्वविद्यालयों में शिरकत की है और वहां भी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया हैं। उन्होने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है जहां इस दिन विद्यार्थियों के परिवार के सदस्य एवं शिक्षक गर्व का अनुभव करते हैं।

राज्यपाल कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि हरित क्रांति जननी, भूमि में माननीय राष्ट्रपति जी की उपस्थिति से न केवल इस विश्वविद्यालय का, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है और उनकी उपस्थिति से, इस दीक्षांत समारोह में दीक्षा प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक हौसला और मार्गदर्शन मिलेगा।

इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि मा राष्ट्रपति द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। इस अवसर पर सर्वोत्तम स्नातक विद्यार्थी नेहा बिष्ट को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 11 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों कुलपति रजत पदक एवं 10 विद्यार्थियों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किये गये। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक-एक विद्यार्थी सरस्वती पांडा अवार्ड, श्रीमती नागम्मा शान्ताबाई अवार्ड, डा. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड, चैधरी चरण सिंह मैमोरियल इंटेलेकच्यूअल अवार्ड पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड एवं भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा दो विद्यार्थियों को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
कुलसचिव, डा. के.पी. रावेरकर ने समारोह का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *