देहरादून- राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद उत्तराखंड के कैंप के कार्यालय का उद्घाटन रेसकोर्स में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी जी ने कहा कि देश हो या प्रदेश भाजपा सरकार में महिला को आदर व सम्मान दिया जाता है और उन्हें विश्वास है कि श्रीमती विनोद उनियाल जिस तरह आज तक बिना किसी पद के संगठन की उन्नति के लिए लगातार कार्य करती रही है इस दायित्व के बाद और अधिक योगदान देंगी और आगे आने वाला कालखंड भारतवर्ष में पूर्ण रूप से महिलाओं का होगा। उन्होंने शासन एवं पार्टी प्रमुखों को बधाई देते हुए कहा कि इस पद के लिए उन्होंने एक योग्य महिला को चुना है ।

महिला उद्यमिता परिषद उत्तराखंड के कैंप कार्यालय के उद्घाटन के शुभ अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल को बधाई देते हुए कहा कि निश्चय ही वह महिलाओं को सक्षम बनाने में पूर्ण योगदान देंगी। उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद श्रीमती विनोद उनियाल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के पदाधिकारी, समाजसेवी सम्मिलित हुए और सभी ने शुभकामनाएं प्रदान की।

