शिवप्रसाद सेमवाल की राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेश मे तीसरा विकल्प बनकर उभरी/दो बड़े सैन्य अफसरों ने ली पार्टी की सदस्यता

National Uttarakhand

देहरादून -शिवप्रसाद सेमवाल द्वारा गठित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की लोकप्रियता मे दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। सेना के दो बड़े अफसरों के पार्टी ज्वाइन करने के बाद से सियासी हल्कों मे यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी राज्य मे तीसरा विकल्प बनने मे कामयाब होगी।

  आज कर्नल (सेनि) गिरीश चंद्र खंखरियाल और कर्नल (सेनि) दिनेश चंद्र शर्मा  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी मे शामिल हो गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल की मौजूदगी मे प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने दोनो को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर मौजूद पार्टी की प्रदेश संगठन सच इन सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि दोनो वरिष्ठ साथियों की आमद से पूर्व सैनिक मोर्चे को निसंदेह ताकत मिली है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत और प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती सुलोचना ईष्टवाल जी एवं प्रदेश संगठन सहसचिव राजेंद्र गुसांई ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दोनों वरिष्ठ सेनि कर्नल का पार्टी मे स्वागत किया।
कर्नल (सेनि) गिरीश चंद्र खंखरियाल और कर्नल(सेनि) दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिक अब प्रदेश को बचाने की मुहिम मे और भी अधिक सक्रियता से शामिल हो रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के क्षेत्रीय राजनीतिक दल को मजबूती देने के अलावा कोई विकल्प नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *