छह आईएएस व बारह पीसीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर/ मेहरबान सिंह बिष्ट बने डीएम उत्तरकाशी

National Uttarakhand

देहरादून -शासन ने छह आईएएस व बारह पीसीएस अधिकारियों के पदभार मे परिवर्तन करते हुए नई तैनाती दी है। जिसमे मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। वहीं पीसीएस अधिकारी युक्ता मिश्रा को उपसचिव, उतराखन्ड सूचना आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है।
महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी जी द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी मे बताया गया है कि शासन ने पांच आईएएस के पदभार मे परिवर्तन किया गया है। आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल, सुश्री रवनीत चीमा, विशाल शुक्ला,मनीष कुमार को नई तैनाती दी गई है। वही उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की जगह मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह बारह पीसीएस अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है। पीसीएस अधिकारी युक्ता मिश्रा को उत्तराखंड सूचना आयोग का उपसचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *