उद्यमिता की ओर महिलाओं और छात्राओं का बहुत रुझान है,जिसे अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी- विनोद उनियाल, राज्य मंत्री

National Uttarakhand

देहरादून -उद्यमिता की ओर महिलाओं और छात्राओं का बहुत रुझान है,जिसे अपनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी।
उक्त उदगार राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने उद्योग निदेशालय पहुंच कर अधिकारियों की बैठक लेते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सभी योजनाओं की जानकारी के लिए पुस्तिका निकाली जायेगी,जिसमें सारी जानकारियां एक बार में ही मिल जायेंगी।

हमारी केन्द्र व राज्य सरकार इस दिशा में बहुत काम कर रही है,स्वरोजगार से ही आत्मनिर्भर बनेंगें।जिला उद्योग केन्द्र देहरादून में बहिनें प्रशिक्षण ले रही हैंउनसे मुलाकात की व प्रशिक्षण के दौरान बनाये सामान का अवलोकन किया जिसकी गुणवत्ता ठीक थी।बैठक में संयुक्त निदेशक अनुपम त्रिवेदी, संयुक्त निदेशक चंचल बोरा,महाप्रबधक अंजनी रावत,मनवीर पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *