*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मप्र के इन्दौर के दौरे से निरन्तर लेते रहे राहत व बचाव अभियान की पल पल की अपडेट
*थाईलैंड, नार्वे की विशेष टीमों की भी ली जा रही है मदद
उत्तरकाशी (उतराखन्ड)-
उत्तरकाशी के सिलक्यारा मे टनल मे फंसे 40 श्रमिकों को बचाव व राहत का अभियान आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज एयरफोर्स के तीन विशेष विमानों से भेजी गई विशेष ड्रिलिंग मशीन भी टनल मे पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मप्र के इन्दौर से बचाव कार्य का पल पल का अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मप्र के दौरे पर हैं, दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कमिश्नर गढ़वाल और आईजी गढ़वाल से रेस्क्यू अभियान की पल पल की जानकारी और श्रमिकों की कुशलता की जानकारी ले रहे हैं।
रेस्क्यू अभियान के संदर्भ मे प्राप्त विवरण के अनुसार सिलक्यारा मे टनल मे फंसे 40 श्रमिकों के बचाव हेतु आज 25 टन भारी मशीन लेकर चिन्यालीसौण की हवाई पट्टी पर एयरफोर्स के तीन विशेष विमान पहुचे। भारी ड्रिलिंग मशीन के तीनो पार्ट टनल के भीतर पहुचाए जा चुके हैं, तीनों पार्ट को असेम्बलिंग का कार्य जारी है। यह मशीन मलबे को भेद कर स्टील पाइप दूसरी तरफ पहुंचने में मददगार साबित होगी।इस मशीन के जरिए प्रति घंटे 5 मीटर मलबा निकला जा सकेगा।

राहत व बचाव कार्य हेतु अब नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की मदद ली जा रही है।रेस्क्यू टीम ने थाईलैंड की उसे रेस्क्यू कंपनी से संपर्क किया है जिसने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला था
नॉर्वे की एन जी आई एजेंसी से भी संपर्क किया गया है जिससे सुरंग के भीतर ऑपरेशन में विशेष सुझाव लिए जा सके
भारतीय रेल, आर वी एन एल, राइट्स एवं इरकॉन के विशेषज्ञों से भी सुरंग के भीतर ऑपरेशन से संबंधित सुझाव लिए जा रहे हैं

