देहरादून-स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला में स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसाइटी, द स्पाइन फाउंडेशन (मुंबई) एवं होप फाउंडेशन (देहरादून) के सहयोग से एक स्पाइन सर्जरी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 7 जटिल स्पाइन सर्जरी द स्पाइन फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ.शेखर वाई. भोजराज, डॉ. तरुष रुस्तगी, डॉ. तौसिफ अहमद शिकलगर, डॉ. राहुल अवस्थी एवं स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय के डॉ. तेजस्वी अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुई ।

कुल 7 सर्जरी में से एक कूब (रीढ़ की हड्डी) की विकृति की सर्जरी की गयी जो की उत्तराखंड इस प्रकार की पहली सर्जरी है, इस सर्जरी के लिए एक स्पेशल प्रकार के न्यूरोमोनिटरिंग इक्विपमेंट का प्रयोग किया गया । सामान्यतः इस सर्जरी का खर्च 10 से 15 लाख रूपए आता है, जो हमारे चिकित्सालय में निःशुल्क की गयी । अन्य 6 सर्जरी भी बहुत ही सामान्य शुल्क पर की गयी।
स्पाइन फाउंडेशन एवं होप फाउंडेशन के साथ एक परिचयात्मक एवं अभिनन्दन सत्र हुआ, जिसमें अपने चिकित्सालय के डॉ. तेजस्वी अग्रवाल एवं डॉ. डिम्पल सिंह द्वारा सोसाइटी के स्पाइन हैल्थ एंड वैलनेस इनिशिएटिव प्रोग्राम सम्बंधित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गयी । द स्पाइन फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ. शेखर वाई. भोजराज एवं होप फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सतीश अग्रवाल जी ने सोसाइटी को आगे भी इस तरह के कार्य के लिए प्रोत्साहित किया एवं पूर्ण सहयोग का आश्वाशन भी दिया । इस कार्यक्रम में स्पाइन सम्बंधित उपचार करवाकर स्वस्थ हुए रोगियों ने भी अपने अनुभव हम सभी के साथ साझा किये ।
सोसाइटी के सचिव डॉ. अनुज सिंघल जी, सोसाइटी की सदस्य डॉ. ताराश्री सिंघल जी एवं चिकित्सालय के डॉक्टर्स द्वारा द स्पाइन फाउंडेशन मुंबई की टीम एवं होप फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सतीश अग्रवाल जी को सम्मानित किया गया ।

