*वाइब्रेंट गुजरात की प्रेरणा से ही हो रहा है डेस्टिनेशन उत्तराखंड -मुख्यमंत्री धामी
*आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे ‘ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ का उद्घाटन
देहरादून -उत्तराखन्ड मे ‘ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ के आयोजन की प्रेरणा ‘वाइब्रेन्ट गुजरात ‘ के आयोजन से प्राप्त हुई।
यह कहना है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। श्री धामी ने बताया कि देहरादून मे आठ और नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ का उद्घाटन विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जाएगा।

