जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया अन्त्योदय के पुरोधा पं दीनदयाल उपाध्याय जी को/यज्ञ,हवन के साथ प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

National Uttarakhand

देहरादून -देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दीनदयाल उपाध्याय पार्क पं० दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा यज्ञ-हवन, प्रसाद वितरण के उपरांत एकात्मक मानववाद के पुरोधा पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है।

इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश अग्रवाल ने कहा कि भारत को भूखंड ना मानकर भारत भूमि को माता का दर्जा प्रदान कर पं० दीन दयाल उपाध्याय जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि माना।

संक्षिप्त आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा कैंट विधायक सविता कपूर ने भी पधारकर पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर महान चिंतक पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के अनेक अनुयाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *