भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को दी शिकायतbjp

National Uttarakhand

देहरादून -भारतीय जनता पार्टी के देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारी के एक शिष्ट मंडल ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह जी से मुलाकात कर वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र ढिल्लों के साथ घटित घटनाक्रम के सम्बन्ध मे शिकायत की।

महानगर अध्यक्ष ने एसएसपी को बताया कि कल रात्रि महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों जी के साथ ट्रैफिक पुलिस के कुछ कर्मियों से कहा सुनी हो गई थी। इस सम्बन्ध में महानगर अध्यक्ष ने आज एसएसपी को शिकायत की। एसएसपी ने पूरी घटनाक्रम की जांच करने का आश्वासन दिया। शिष्ट मंडल में महानगर के पदाधिकारी राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा उमा नरेश तिवारी मोतीराम राजेश बडोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन मीडिया प्रभारी महानगर द्वारा प्रेषित विज्ञप्ति मे प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *