देहरादून -आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देश पर शीत लहर के दृष्टिगत दो फरवरी को कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों मे अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा जारी आदेश मे समस्त शैक्षिक संस्थानों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि शीत लहर के दृष्टिगत दो फरवरी को देहरादून जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णतया बन्द रखें। संस्थानों के प्रमुखों से सभी तक स्कूल बन्द रखने की सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार छात्र छात्राओं के साथ साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य कर्मियों को भी दो फरवरी को अवकाश दिया गया है।
यही नहीं कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के स्कूलों मे केवल कक्षा 9 से 12 ही संचालित की जाएगी।

