उत्तराखंड के सभी जनपदों के सभी मदरसों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न

National Uttarakhand

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखन्ड के सभी जनपदों के सभी मदरसों का भौतिक सत्यापन किये जाने का निर्देश दिया है।

विगत दिनों नैनीताल के ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का माननीय मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस गंभीर विषय पर अपर मुख्य सचिव गृह को निर्देशित किया की तत्काल समस्त जिलों को प्रदेश में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराया जाए, एवं जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो, वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस विषय पर गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *