पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के प्रयासों से दर्जनों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

National Uttarakhand

**कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगो से फोन पर वार्ता की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने/ हर परिस्थिति मे कांग्रेस के साथ मे रहने का दिया भरोसा

उरई (जनपद जालौन)-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय के निर्देश पर आज जिला जालौन के उरई विधान सभा क्षेत्र के गांव हरदोई गूजर में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने किया!
इस अभियान में महिलाओं, छात्र –छात्राओं एवम ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की!
श्री राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के निर्देश पर ये सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है जिसमें हर वर्ग के लोग उत्साह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं! श्री मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया जायेगा ताकि जन जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाया जा सके!
इस अवसर पर अंजली वर्मा, सुहानी, नेहा, श्वेता , उमाकांत, कर्ण सिंह, राजेश मिश्रा, सौरभ वर्मा , नैंसी, साक्षी मनीष मिश्रा, विकास वर्मा, अरुण दिवाकर सिंह, श्याम बहादुर, रामरतन प्रजापति,राघवेंद्र , रामजीलाल बुधौलिया आदि करीब पचास लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *